जेएमएम के प्रचार वाहन में माओवादियों ने लगायी आग

मेदिनीनगर( गुमला): विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बीच कई जगहों से हिस्सा की खबरें भी आ रही है. जेएमएम के एक प्रचार वाहन को आज माओवादियों ने गुमला में आग लगा दी. पुलिस अधीक्षक भीमसेन टूटी ने बताया कि माओवादियों के एक समूह ने वाहन को करीब अपराह्न ढाई बजे सदर पुलिस थाने के गडतोली […]
मेदिनीनगर( गुमला): विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बीच कई जगहों से हिस्सा की खबरें भी आ रही है. जेएमएम के एक प्रचार वाहन को आज माओवादियों ने गुमला में आग लगा दी.
पुलिस अधीक्षक भीमसेन टूटी ने बताया कि माओवादियों के एक समूह ने वाहन को करीब अपराह्न ढाई बजे सदर पुलिस थाने के गडतोली गांव में रोका और उसे आग लगा दी. उन्होंने बताया कि माओवादियों ने वहां पर एक बैनर छोडकर घटना की जिम्मेदारी ली.
दूसरी तरफझारखंड के पलामू जिले में पांकी विधानसभा क्षेत्र में दो प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 10 लोग घायल हो गए.झडप एक चुनावी रैली के पास कांग्रेस उम्मीदवार विदेश सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार कुशवाहा शशिभूषण मेहता के समर्थकों के बीच हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




