दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, तीन की हालत गंभीर, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News : लोगों ने बताया कि एक बाइक सवार काजीसराय की ओर जा रहे थे. वहीं दूसरा राजगीर से अरवल की जा रहे थे. इसी दौरान दक्षिणी गांव के समीप दुर्घटना हो गया.

विज्ञापन

Jahanabad News : (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है. वहीं एक घायल का इलाज सदर अस्पताल, जहानाबाद में चल रहा है.

विज्ञापन

यह दुर्घटना जहानाबाद-घोसी पथ पर दक्षिणी गांव के समीप हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वसीम अख्तर और मो. सैफ बाइक से जहानाबाद से काजीसराय की ओर जा रहे थे. वहीं दूसरी बाइक पर सवार प्रिंस कुमार और जितेंद्र कुमार राजगीर से अरवल की ओर जा रहे थे.

टेंपो से बचने के प्रयास में दुर्घटना हो गया

बताया जाता है कि दक्षिणी गांव के पास एक टेंपो से बचने के प्रयास में दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद वसीम अख्तर, मो. सैफ और जितेंद्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया. जबकि प्रिंस कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

ALSO READ: जहानाबाद में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल की लापरवाही से लावारिस मरीज की मौत, इलाज के अभाव में बुझ गई सांसें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन