जहानाबाद : शहर और वार्ड में गंदगी, जलजमाव समेत अन्य समस्याओं का सहयोग शिविर में होगा निदान

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद भवन, जहानाबाद .

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद नगर परिषद ने जनता की समस्याओं को दूर करने की पहल की है. अब महीने में दो बार लगने वाले सहयोग शिविरों में तीन से चार वार्डों के लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. राजेंद्र पुस्तकालय में 15 सितंबर से पहले शिविर का आयोजन होगा.

विज्ञापन

नगर परिषद जहानाबाद में नये कार्यपालक पदाधिकारी के आने के बाद जनता की समस्याओं को दूर करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है. इसी कड़ी में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में समस्याओं के निराकरण के लिए सहयोग शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. इस सहयोग शिविर में एक साथ तीन से चार वार्डो के लोगों की समस्याएं सुनी जायेंगी और उसके निदान की दिशा में प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन

15 सितंबर को राजेंद्र पुस्तकालय में लगेगा पहला शिविर

पहला सहयोग शिविर शहर के राजेंद्र पुस्तकालय में आगामी 15 सितंबर को लगाया जाएगा जिसमें शहर के वार्ड संख्या 22, 23, 24 और 25 की जनता नगर परिषद से जुड़ी हुई अपनी सभी समस्याएं रख सकेंगे. शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद के अलावा उन वार्डों के वार्ड पार्षद और जनता शामिल होगी. शिविर में वार्ड की आम जनता अपनी समस्याएं रखेगी इसके बारे में उस वार्ड के वार्ड पार्षद विस्तार से जानकारी देंगे. इसके साथ ही उस समस्या के निदान के सिलसिले में वार्ड पार्षद आम जनता के साथ कार्यपालक पदाधिकारी तथा मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद चर्चा करेंगे.

शिविर में शिकायत मिलने के बाद होगी तुरंत कार्रवाई

गंदगी, जल जमाव सहित छोटी-मोटी समस्याओ को अगले दिन सफाई कर्मी को भेज कर दूर कर दिया जायेगा. अगर नियमित रूप से सफाई नहीं होती है, कूड़े का उठाव नहीं होता है, नालियों की सफाई में दिक्कत होती है तो उन शिकायतों का निपटारा करते हुए संबंधित एजेंसी या सफाई कर्मी को निर्देशित किया जाएगा. नाली गली के निर्माण सहित अन्य विकास की योजनाओं के सिलसिले में आने वाले बोर्ड की बैठकों में निर्णय लिया जाएगा और उसे वार्ड की जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. जिस वार्ड या क्षेत्र में बड़ी समस्या है और उसके निदान या विकास के लिए बड़ी योजनाओं की जरूरत है तो उसके लिए वैसी योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.

महीने में दो बार लगेगा सहयोग शिविर

नगर परिषद क्षेत्र में यह सहयोग शिविर महीने में दो बार आयोजित किए जाएंगे. जिसमें एक साथ तीन से चार वार्डो के लोग अपनी समस्याओं को रखकर उनका निदान पा सकेंगे. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वहां की जनता गंदगी, जल जमाव, जामनाले, कूड़े के ढेर से परेशान है. वार्ड पार्षद और नगर परिषद में शिकायत के बावजूद उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पता है. शहर की जनता की अक्सर शिकायत रहती है कि नियमित रूप से सफाई कर्मी नहीं आते हैं और आने पर भी सफाई की खाना पूर्ति कर चले जाते हैं. ऐसे में इस तरह सहयोग शिविर लगाकर उनकी समस्याओं के निदान की दिशा में प्रयास यहां के जनता के लिए राहत भरी खबर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन