जहानाबाद : शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सम्मान मिलने के बाद उत्साहित बच्चे.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाल विद्या मंदिर विद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. चेयरमैन अक्षय कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने की विद्यालय की प्राथमिकता बताई.

विज्ञापन

बाल विद्या मंदिर विद्यालय की ओर से आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया. विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें उचित मंच एवं प्रोत्साहन देना विद्यालय की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा.,

विज्ञापन

पुरस्कार मिलने से उत्साहित हुए छात्र-छात्राएं

विद्यालय की प्राचार्या कंचन माला कुमारी ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच आवश्यक है. विद्यालय भविष्य में भी बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन