जहानाबाद में सड़कें बनीं पार्किंग स्थल, बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से रोज लग रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी गाड़ियां | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कें ही वाहनों की पार्किंग बन गई हैं. ठेला-खोमचा वालों के अतिक्रमण के साथ बेतरतीब पार्किंग ने यातायात व्यवस्था को गंभीर बना दिया है. आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें ही वाहनों की पार्किंग बन गयी हैं. लोग मजबूरी में सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर बाजार चले जाते हैं. इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों के परिचालन पर असर पड़ने के साथ जाम की समस्या उत्पन्न होती है. सड़क किनारे पहले से ही ठेला और खोमचा वालों का अतिक्रमण है. ऐसे में बेतरतीब पार्किंग ने शहर की यातायात व्यवस्था को और गंभीर बना दिया है. इससे पैदल यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पार्किंग की जगह पर भी कब्जा

शहरी क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर जगह तलाशते हैं. पार्किंग के लिए चिह्नित स्थानों पर भी कई जगह अतिक्रमण है. ऐसे में लोगों के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. खासकर व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है.

बाजार आने वाले लोग सड़क पर लगाते हैं वाहन

ग्रामीण इलाकों से शहर में बाजार करने आने वाले लोग भी बड़ी संख्या में सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं. कई लोग अपने वाहन अस्पताल परिसर या सड़क के किनारे लगाकर घंटों बाजार में खरीदारी करते रहते हैं. वाहनों के सड़क पर खड़े होने से सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम हो जाती है. इससे एक साथ दोनों दिशाओं से वाहनों के आने पर जाम की स्थिति बन जाती है.

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहा मनोबल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों पर लगातार कार्रवाई नहीं होने से वाहन चालकों का मनोबल बढ़ रहा है. लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क को ही पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे रोजाना अलग-अलग इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और पैदल यात्रियों को भी सड़क से गुजरने में परेशानी होती है.

ट्रैफिक पुलिस वसूल रही जुर्माना

हालांकि वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला जा रहा है. कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया है. इसके बावजूद सड़क किनारे वाहन खड़ा करने का सिलसिला पूरी तरह थम नहीं रहा है. लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए शहर में पर्याप्त पार्किंग स्थल विकसित करने के साथ अतिक्रमण हटाना जरूरी है.

पार्किंग स्थल से अतिक्रमण हटेगा

जहानाबाद एसडीओ राजीव रंजन सिंहा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पार्किंग के लिए कई स्थानों को चिह्नित किया गया है. पार्किंग के लिए चिह्नित स्थान पर यदि कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन का प्रयास है कि चिह्नित पार्किंग स्थलों का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए, ताकि सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने की समस्या कम हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन