जहानाबाद में पीएम सूर्य घर योजना में 38 ऋण वितरण लंबित, डीएम ने सोमवार तक निबटाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 38 ऋण वितरण लंबित पाए गए. जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को सोमवार तक इन मामलों को निपटाने का सख्त निर्देश दिया है. योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए समन्वय आवश्यक है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों, सोलर वेंडर्स और विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण, वेंडर एग्रीमेंट और सोलर इंस्टॉलेशन की बिंदुवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान ऋण स्वीकृत होने के बावजूद 38 मामलों में ऋण वितरण लंबित पाया गया. डीएम ने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को सोमवार तक सभी लंबित ऋण का डिस्बर्समेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

138 आवेदनों पर ऋण स्वीकृति लंबित

बैठक में विभिन्न बैंकों में ऋण स्वीकृति के लिए कुल 138 आवेदन लंबित मिले. इनमें पंजाब नेशनल बैंक के 52, भारतीय स्टेट बैंक के 47, बैंक ऑफ इंडिया के 10, केनरा बैंक के आठ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सात और इंडियन बैंक के छह आवेदन शामिल हैं. जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को लंबित आवेदनों की शीघ्र जांच कर ऋण स्वीकृत करने और इसके बाद तत्काल डिस्बर्समेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

38 मामलों में ऋण वितरण बाकी

ऋण स्वीकृत होने के बावजूद 38 मामलों में राशि का वितरण लंबित पाया गया. इनमें बिहार ग्रामीण बैंक के छह, पंजाब नेशनल बैंक के 11, भारतीय स्टेट बैंक के छह और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तीन मामले शामिल हैं. डीएम ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्धारित समय सीमा में ऋण वितरण पूरा करने को कहा.

वार्डों में अधिक आवेदन कराने का निर्देश

नगर क्षेत्र में योजना के अधिक से अधिक आवेदन सृजित कराने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. वार्ड पार्षदों के घरों और संबंधित क्षेत्रों में आवेदन कराने के लिए कनीय अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को सक्रियता बढ़ाने को कहा गया.

एग्रीमेंट पूरा कर इंस्टॉलेशन बढ़ाएं

जिन उपभोक्ताओं के आवेदन पहले ही जेनरेट हो चुके हैं, उनके साथ एग्रीमेंट की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि सोलर इंस्टॉलेशन की गति बढ़ायी जा सके. डीएम ने सोलर वेंडर्स को फील्ड स्तर पर पर्याप्त मानवबल और आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने तथा इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लाने को कहा.

समय पर मिले योजना का लाभ

जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए. इसके लिए बैंक, विद्युत विभाग और सोलर वेंडर्स आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें. बैठक में संबंधित बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर्स, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन