जहानाबाद में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल की लापरवाही से लावारिस मरीज की मौत, इलाज के अभाव में बुझ गई सांसें

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News: जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही और इलाज में देरी के कारण एक लावारिस मरीज की चार दिनों की जद्दोजहद के बाद मौत हो गई. बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया था, लेकिन परिजन न होने के कारण उसे वहां नहीं भेजा जा सका और अस्पताल में ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई.

विज्ञापन

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
जहानाबाद सदर अस्पताल में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार दिनों तक बेड पर पड़ा एक लावारिस मरीज इलाज और देखभाल के अभाव में अपनी जिंदगी की जंग हार गया. बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर होने के बावजूद उसे वहां नहीं भेजा जा सका, क्योंकि उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था.

विज्ञापन

अर्धबेहोशी की हालत में अस्पताल में छोड़ा

मंगलवार को पुलिस द्वारा मखदुमपुर थाना क्षेत्र से लाए गए इस मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अर्धबेहोशी की हालत में लाए गए इस व्यक्ति को प्रारंभ में किसी ने गंभीरता से नहीं लिया, जिससे वह लंबे समय तक बिना इलाज और भोजन-पानी के पड़ा रहा.

इलाज के बिना 24 घंटे तक तड़पता रहा मरीज

लगभग 24 घंटे तक मरीज बेड पर भूखा-प्यासा पड़ा रहा.न तो उसे सलाइन दी गई और न ही उचित देखभाल हुई. आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया.

तब तक हालत हो चुकी थी गंभीर

मामला तब उजागर हुआ जब संवाददाता ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति देखी और जानकारी जुटाई. इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत संज्ञान लिया और मरीज का इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी.

डॉक्टरों की अनभिज्ञता और लापरवाही भी आई सामने

इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने प्रारंभ में ऐसे किसी मरीज की जानकारी होने से इनकार किया. बाद में जानकारी मिलने पर इलाज शुरू किया गया और मरीज को पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन संसाधनों की कमी और परिजन न होने के कारण उसे भेजा नहीं जा सका.

चार दिनों की जद्दोजहद के बाद थम गई जिंदगी

इलाज के अभाव और अस्पताल की अव्यवस्था के बीच चार दिनों तक संघर्ष करने के बाद मरीज ने दम तोड़ दिया. इस घटना ने एक बार फिर सदर अस्पताल की व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ALSO READ: जहानाबाद सदर अस्पताल में भूख-प्यास से तड़प रहा लावारिस मरीज, अर्ध-बेहोश हाल में पुलिस ने लाकर छोड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन