देवघर : सिंगापुर टूरिज्म हाइ कमीशन में कार्यरत कर्मी के पिता के एकाउंट से 19 हजार उड़ाये

देवघर : सिंगापुर टूरिज्म हाइ कमीशन में कार्यरत कर्मी डेंजल के पिता वॉल्टर माइकल के एकाउंट से देवघर के साइबर अपराधियों ने 19000 रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में वॉल्टर माइकल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा छानबीन की गयी. छानबीन में पता चला कि उनके दिल्ली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एकाउंट से […]
देवघर : सिंगापुर टूरिज्म हाइ कमीशन में कार्यरत कर्मी डेंजल के पिता वॉल्टर माइकल के एकाउंट से देवघर के साइबर अपराधियों ने 19000 रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में वॉल्टर माइकल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा छानबीन की गयी. छानबीन में पता चला कि उनके दिल्ली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एकाउंट से देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा एसबीआइ के एक एकाउंट में 19000 रुपये ट्रांसफर किये गये हैं.
दिल्ली पुलिस ने यहां के एसपी से संपर्क कर मामले में कार्रवाई का आग्रह किया. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर डीएसपी ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा एसबीआइ के उस एकाउंट का डिटेल्स निकाला, जिसमें वॉल्टर के एकाउंट से रुपये ट्रांसफर किये गये थे.
छानबीन में साइबर डीएसपी को पता चला कि वॉल्टर के एकाउंट से मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर निवासी मकबूल अंसारी के एकाउंट में रुपये ट्रांसफर किये गये. साइबर डीएसपी ने सिरसा एसबीआइ शाखा प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर वॉल्टर के एकाउंट से मकबूल के एकाउंट में ट्रांसफर किये गये 19000 रुपये की रिकवरी कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




