विकास चिल्ड्रेन एकेडमी का दूसरा वार्षिकोत्सव, नन्हें बच्चों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन
Vikas Children Academy

विकास चिल्ड्रेन एकेडमी का दूसरा वार्षिकोत्सव

विकास भारती की ओर संचालित विकास चिल्ड्रेन एकेडमी, बिशुनपुर में रविवार (1 मार्च) को द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. भव्य कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दीं.

विज्ञापन

Vikas Children Academy: बीते रविवार (1 मार्च) को विकास भारती की ओर से संचालित विकास चिल्ड्रेन एकेडमी, बिशुनपुर में विद्यालय का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों और बच्चियों ने गीत, भाषण, नृत्य और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

विकास चिल्ड्रेन एकेडमी की स्थापना वर्ष 2016 में बिशुनपुर प्रखंड में प्रथम इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में हुई थी. विद्यालय में प्रारंभ से लेकर कक्षा 5वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है. यहां बच्चों को नई शिक्षा नीति के अनुसार सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमकुम मैत्रा, प्रवाल मैत्रा, रविंद्र भगत, महेन्द्र भगत सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और अभिभावक गण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola