विदेश की ये यूनिवर्सिटी जहां से पढ़ीं हैं शिक्षा मंत्री की बेटी, इस तरह मिलता है एडमिशन

Tufts University और गोल घेरे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी बेटी के साथ (PC-सोशल मीडिया)
Tufts University: Tufts University में एडमिशन लेने के लिए छात्रों Common Application के जरिए अप्लाई करना पड़ता है. लेकिन यहां एडमिशन मिलना काफी टफ है. ये यूनिवर्सिटी सिर्फ मार्क्स नहीं देखती है बल्कि छात्र की लीडरशिप क्वालिटी कैसी है, ये भी देखती है.
Tufts University: अक्सर जब विदेश में पढ़ने की बात आती है तो भारतीय युवा सोचते हैं कि कौन-सा कॉलेज बेस्ट रहेगा. विदेश में जब भी पढ़ाई की बात आती है तो Massachusetts का नाम जरूरी आता है. Massachusetts में कई बेहतरीन कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं. इन्हीं में से एक है Tufts University. यह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जो इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल और लॉ एंड डिप्लोमेसी की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. पढ़ाई के साथ-साथ इस यूनिवर्सिटी में रिसर्च पर भी काफी ध्यान दिया जाता है.
भारत की शिक्षा मंत्री की बेटी ने यहीं से की है पढ़ाई
भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान (Naimisha Pradhan) ने इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने The Fletcher School at Tufts University से LLM की डिग्री हासिल की है.
Tufts University में कैसे मिलता है एडमिशन?
Tufts University में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को Common Application या Coalition Application के जरिए आवेदन करना होता है. एडमिशन के लिए अच्छे मार्क्स, इंग्लिश लैंग्वेज की योग्यता और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं.

कैसे करें आवेदन?
छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर Common App या Coalition App के जरिए फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन के तीन ऑप्शन होते हैं:
- Early Decision I – 1 नवंबर
- Early Decision II – 1 जनवरी
- Regular Decision – 5 जनवरी
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
- 12वीं या हाई स्कूल के अच्छे अंक (Transcript)
- SAT/ACT स्कोर (अब वैकल्पिक यानी जरूरी नहीं)
- IELTS या TOEFL स्कोर
- IELTS में कम से कम 7.0
- TOEFL में कम से कम 100 अंक
- Personal Essay (अपने बारे में लिखा गया निबंध)
- Tufts University के छोटे सवालों के जवाब
- दो टीचर्स के Recommendation Letter
- एक Counselor Recommendation
चयन कैसे होता है?
यूनिवर्सिटी सिर्फ मार्क्स नहीं देखती, बल्कि यह भी देखती है कि छात्र की लीडरशिप क्वालिटी कैसी है, सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में भागीदारी कैसी है और वह कैंपस में क्या नया योगदान दे सकता है
कैसे बनी Tufts University?
Tufts University की स्थापना 1852 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में हुई थी. शुरुआत में यह एक छोटा लिबरल आर्ट्स कॉलेज था, जिसे यूनिवर्सलिस्ट चर्च और व्यवसायी चार्ल्स टफ्ट्स के सहयोग से बनाया गया था. बाद में यह धीरे-धीरे एक फेमस रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में डेवलेप हुआ. यहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल और लॉ एंड डिप्लोमेसी जैसे सब्जेक्ट की पढ़ाई होती है. आज यहां हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC युवाओं के साथ छुपन-छुपाई खेल रही है, Prelims परीक्षा को लेकर भड़के विजेंद्र चौहान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










