ePaper

आज चंद्रग्रहण, जानिए कब खुलेंगे मंदिरों के द्वार

Updated at : 03 Mar 2026 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 temple close

चंद्रग्रहण के बाद कब खुलेंगे मंदिर

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा. सूतक के कारण सुबह मंदिरों के पट बंद रहेंगे. ग्रहण समाप्ति के बाद शाम में मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: राजधानी में इस बार होलिका दहन सोमवार की शाम पूजा-अर्चना के बाद देर रात किया गया. भद्रा काल होने के कारण शुभ समय देर रात मिला. रात्रि शेष 4 बजकर 56 मिनट पर विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ. सामान्यतः यह अनुष्ठान शाम को होता है, लेकिन भद्रा को अशुभ माना जाता है, इसलिए उसके समाप्त होने के बाद ही दहन किया गया.

मंगलवार को कई शुभ संयोग

मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा है. साथ ही स्नान-दान का विशेष महत्व रहेगा. इसी दिन चैतन्य महाप्रभु की जयंती और दोलयात्रा भी मनाई जाएगी. उदया तिथि में पूर्णिमा मिलने के कारण रंगों का त्योहार होली मंगलवार को मनाया जाएगा. काशी में भी इसी दिन होली मनाई जा रही है.

चंद्र ग्रहण का समय

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा. यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में होगा. भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगा. ग्रहण का मध्य शाम 5 बजकर 5 मिनट पर और मोक्ष यानी समाप्ति शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगी.

यह चंद्र ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा. यानी जब चंद्रमा उदय होगा, उसी समय वह ग्रहण की स्थिति में रहेगा.

रांची में ग्रहण का दृश्य

रांची में चंद्रमा का उदय शाम 5 बजकर 51 मिनट पर होगा. यहां ग्रहण लगभग 5 बजकर 51 से 5 बजकर 53 मिनट के बीच ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा. यानी चंद्रमा उदय होते समय आंशिक रूप से ग्रहणग्रस्त दिखेगा.

सूतक और मंदिरों के पट

चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक लगने के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं. आज सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम 6 बजकर 48 मिनट के बाद मंदिरों के पट फिर से खोले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: होली से पहले लाल होगा चांद, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी श्यामानंद पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:51 बजे मंदिर बंद होगा और शाम लगभग 7 बजे पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा.

इस तरह होली, पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण के कारण यह दिन धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola