हाबिल दस्ते के सदस्य की हत्या, डौगड़ा डुकरूमागुटू जंगल में मिला शव, अपराधियों ने शनिवार को किया था अपहरण

Updated at : 18 Dec 2018 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
हाबिल दस्ते के सदस्य की हत्या, डौगड़ा डुकरूमागुटू जंगल में मिला शव, अपराधियों ने शनिवार को किया था अपहरण

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के गुटगड़ा गांव के डौगड़ाटोली निवासी लिपी ओड़ेया उर्फ वकील का शव सोमवार को डौगड़ा डुकरूमागुटू जंगल से बरामद किया गया. शव नाले में पड़ा था. उसके सिर में चोट के निशान थे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि सिर पर किसी चीज से वार कर उसकी हत्या की […]

विज्ञापन
खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के गुटगड़ा गांव के डौगड़ाटोली निवासी लिपी ओड़ेया उर्फ वकील का शव सोमवार को डौगड़ा डुकरूमागुटू जंगल से बरामद किया गया. शव नाले में पड़ा था. उसके सिर में चोट के निशान थे.
आशंका व्यक्त की जा रही है कि सिर पर किसी चीज से वार कर उसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को इस हत्याकांड से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
ज्ञात हो कि अपराधियों ने लिपी अोड़ेया का शनिवार को अपहरण कर लिया था. लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गयी थी. मृतक लिपी अोड़ेया अापराधिक छवि का था. वह जेल भी जा चुका था. पुलिस के अनुसार वह हाबिल दस्ते का सदस्य था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola