झारखंड में भीषण गर्मी: पलामू, गढ़वा और चतरा में लू चलने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
jharkhand loo alert

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी और हीट वेव से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में लू में चलने की संभावना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. 

26 मई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों गढ़वा, पलामू और चतरा में कहीं-कहीं हीट वेव चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा, राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ में भी कहीं-कहीं गरज के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है.  

27 मई का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, गढ़वा और पलामू जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका जताई गई है. 

29 से राहत की उम्मीद 

झारखंड में 28 मई तक मौसम की यही स्थिति रहेगी. हालांकि, 29-30 मई से मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 29 मई से कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इससे अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. 

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola