पलामू: पांकी विधायक ने ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
mla meeting with minister

ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात करते विधायक

Palamu News: पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात किया. पांकी विधानसभा क्षेत्र में बीडीओ की कमी, अधूरे पुल निर्माण और घटिया सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सोमवार को झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने पांकी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण विकास के कई महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया. 

प्रखंडों में बीडीओ पद खाली 

विधायक डॉ मेहता ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में पांकी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी प्रखंड में बीडीओ पदास्थापित नहीं हैं. सभी प्रखंडों में बीडीओ के पद रिक्त होने से ग्रामीण विकास का काम पूरी तरह ठप है. इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों का पदस्थापन कर दिया जाएगा. 

निर्माण काम में लापरवाही का मामला उठाया 

विधायक ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा भी रखा. उन्होंने पांकी और तरहसी प्रखंड को जोड़ने वाले ढूब-छतरपुर मार्ग में अमानत नदी पर बन रहे अधूरे पुल के काम में संवेदक की लापरवाही से अवगत कराया गया. वहीं बलियारी मोड़ से सोनपुरा होते हुए तरहसी तक एफडीआर तकनीक से बनी सड़क में भी इसी संवेदक द्वारा घटिया निर्माण किये जाने की शिकायत की. इसके बाद मंत्री ने ग्रामीण सड़कों के टेंडर लेकर पिछले दो वर्षों से काम लटकाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. 

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola