इंजेक्शन देने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म
Updated at : 15 Jul 2018 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में सूई देने के बहाने मलेरिया से पीड़ित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत 14 वर्षीया पीड़िता ने कटकमसांडी थाने में मेडिकल प्रैक्टिशनर बंटी कुमार (कटकमसांडी चट्टी) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. कटकमसांडी पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत […]
विज्ञापन
कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में सूई देने के बहाने मलेरिया से पीड़ित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत 14 वर्षीया पीड़िता ने कटकमसांडी थाने में मेडिकल प्रैक्टिशनर बंटी कुमार (कटकमसांडी चट्टी) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.
कटकमसांडी पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. कटकमसांडी थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि मलेरिया टायफाइड से पीड़ित नाबालिग का इलाज डॉ भारती द्वारा किया जा रहा था. डॉ भारती की व्यस्तता के कारण उसका पुत्र बंटी कुमार इंजेक्शन लगाने नाबालिग के घर गया.
गुरुवार को घर में नाबालिग को अकेली देख बंटी कुमार ने सूई देने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर भाग गया. शनिवार को युवती का मेडिकल जांच हजारीबाग सदर अस्पताल में करायी गयी. कटकमसांडी पुलिस आरोपी युवक को तलाश में छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




