हादसों में तीन की मौत, चार घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 5:27 AM

विज्ञापन

डुमरी/बगोदर/गिरिडीह : अलग-अलग प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं चार लोग घायल हो गये. डुमरी-इसरी बाइपास सड़क पर सोमवार को बेसिक स्कूल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. इस हादसे में दो अन्य […]

विज्ञापन

डुमरी/बगोदर/गिरिडीह : अलग-अलग प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं चार लोग घायल हो गये. डुमरी-इसरी बाइपास सड़क पर सोमवार को बेसिक स्कूल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गये.

दोनों घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के केंदुआडीह निवासी सुनील कुमार (30 वर्ष) अपने भाई दीपक कुमार व छोटू के साथ बाइक जेएच 10एडी/3616 से केंदुआडीह से सरिया जा रहे थे. बेसिक स्कूल के समीप बाइपास सड़क पर पीछे से आ रहे ट्रक बीआर 01जीटी/7048 ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार सुनील कुमार की मौके पर मौत हो गयी और दीपक कुमार व छोटू गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भरती कराया. यहां से दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. इधर, बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के समीप सड़क हादसे में बसंत भुइंया की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बसंत सड़क पार कर रहा था.

इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ट्रक समेत चालक भागने में सफल रहा. वहीं गिरिडीह में बस स्टैंड से डुमरी की ओर जा रहा एक ऑटो बदगुंदा मोड़ के पास पलट गया. इस घटना में ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गये. हालांकि घायलों का इलाज गुपचुप तरीके से कराने के बाद लोग निकल गये. बताया जाता है कि उक्त ऑटो तेज रफ्तार से डुमरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान चालक का संतुलन गड़बड़ाने से ऑटो पलट गया. घटना में एक व्यक्ति के हाथ में और एक व्यक्ति के आंख में चोट लगी. इधर, बेंगाबाद के बनहत्ती गांव में एक टाटा मैजिक वाहन ने चुनुवा नामक महिला को धक्का मार दिया. घायल महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola