ePaper

CBI Big Action : दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अधिकारी गिरफ्तार, आप की हार के बाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

Updated at : 12 Feb 2025 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
CBI Big Action in Delhi

सीबीआई अधिकारियों की सांकेतिक तस्वीर

CBI Big Action : सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. आम आदमी पार्टी के हारने के बाद एजेंसी की यह पहली कार्रवाई है.

विज्ञापन

CBI Big Action : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को डिपार्टमेंट में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं. गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया. शिकायतों के सत्यापन में पहली नजर में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले. इसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola