गैंगरेप के बाद महिला का शव पेड़ से लटकाया

वैशाली: बेखौफ अपराधियों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया. वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गया. सोमवार को सुबह इस घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गयी और विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा […]
वैशाली: बेखौफ अपराधियों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया. वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गया. सोमवार को सुबह इस घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गयी और विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग- 77 को जाम कर प्रदर्शनकारियों ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया.
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग चार बजे पीड़िता शौच के लिए गयी और वापस नहीं लौटी. परिजनों ने तलाश शुरू की. बाद में महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को अभी कब्जे में नहीं ले सकी है. सदर थाने के सतिहारा की 40 वर्षीय महिला का आज सुबह उसके घर के पास एक पेड़ पर उसका शव टंगा देखा गया.
शव अर्धनग्न अवस्था में लटकाया गया था. ग्रामीणों के अनुसार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके साथ मारपीट की गयी. इतना ही नहीं शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी है. पीड़िता के आंख और मुंह को बांध दिया गया था. शव की हालत देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्र ोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




