बिदुपुर में मुखिया की झोंपड़ी में लगायी आग
Updated at : 20 Feb 2020 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर : थाना क्षेत्र की मजलिशपुर पंचायत के मुखिया दीपनारायण सिंह उर्फ दीपू सिंह की फुस की झोंपड़ी में दबंगों ने आग लगा दी. आगजनी की इस घटना में झोंपड़ी जल कर राख हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जानकारी ली. घटना […]
विज्ञापन
बिदुपुर : थाना क्षेत्र की मजलिशपुर पंचायत के मुखिया दीपनारायण सिंह उर्फ दीपू सिंह की फुस की झोंपड़ी में दबंगों ने आग लगा दी. आगजनी की इस घटना में झोंपड़ी जल कर राख हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जानकारी ली. घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी गयी है.
इस मामले में मुखिया ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की है. बिदुपुर पुलिस को दिये गये आवेदन में मुखिया ने आरोप लगाया है कि आरोपित दबंग हैं. वे सभी अक्सर एलएनटी के कर्मियों से भी मारपीट करते रहते हैं. बीते मंगलवार की शाम वे दारू के नशे में उनकी झोंपड़ी के पास पहुंचे और उसमें आग लगा दी.
मुखिया ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उन्हें फोन पर चुपचाप रहने को कहा है, नहीं तो टपका देने की धमकी दी है. इस घटना के बाद से मुखिया का पूरा परिवार दहशत में है. इस मामले में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित और शिकायतकर्ता के बीच पूर्व की रंजिश है. इस मामले की जांच वे अपने स्तर से कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




