गुमला में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, SP के गार्ड पर तान दी पिस्टल, 3 बार दबाया ट्रिगर, बची जान

Updated:
विज्ञापन
Gumla Crime News

प्रेस वार्ता करते पुलिस पदाधिकारियों की टीम

Gumla Crime News: गुमला के चेटर मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में एसपी के सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह पर पिस्टल तानकर 3 बार ट्रिगर दबाने वाले आरोपी शिवा केरकेट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तिर्रा बाईपास से कट्टे के साथ अशोक नायक भी धराया. पढ़ें क्या है पूरी खबर.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla Crime News, गुमला: गुमला शहर के चेटर मैदान में शनिवार की शाम क्रिकेट मैच के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर एक युवक ने पिस्टल तान दी. आरोपी ने जान से मारने की नीयत से कथित तौर पर तीन बार ट्रिगर दबाकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि मिसफायर होने के कारण पिस्टल से गोली नहीं चली. अन्यथा खेल के मैदान में ही एक बड़ा खूनखराब हो जाता.

“हमको नहीं पहचानते हो” कहकर निकाली पिस्टल

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यालय में कार्यरत पुलिस गार्ड बलजीत सिंह (27 वर्ष) शनिवार शाम करीब सवा छह बजे चेटर मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. मैच के दौरान विपक्षी टीम की ओर से अंपायरिंग कर रहे शिवा केरकेट्टा के साथ उनका किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शिवा ने गुस्से में कहा, “हमको नहीं पहचानते हो” और अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली. उसने सीधे बलजीत सिंह पर पिस्टल तानकर तीन बार ट्रिगर दबा दिया. मैदान में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक जब तक कुछ समझ पाते, वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, संयोग अच्छा था कि गोली नहीं चली. इसके तुरंत बाद मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने गजब का साहस दिखाया और आरोपी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. लोगों ने उसके हाथ से पिस्टल छीन ली और उसे बंधक बनाकर गुमला थाना पुलिस के हवाले कर दिया. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और थाना प्रभारी विनय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी शिवा केरकेट्टा (निवासी चाहा चेटर) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

Also Read: ‘होमटाउन’ का वास्ता देकर पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, रांची में रिटायर्ड रक्षा कर्मी से 77 हजार रुपये की ठगी

कट्टे के साथ शातिर अशोक नायक गिरफ्तार

एक अन्य बड़ी सफलता में, गुमला थाना पुलिस ने एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 7 जून को सूचना मिली थी कि तिर्रा बाईपास स्थित जोराग मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर घूम रहा है. एसपी के निर्देश पर तुरंत गुमला थाना गश्ती दल को छापेमारी के लिए रवाना किया गया. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक नायक (निवासी जोराग) के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने उसकी होंडा ड्रीम योगा बाइक (संख्या- JH07E-8603) को भी जब्त कर लिया है. इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार और अमर शुक्ला मुख्य रूप से शामिल थे.

Also Read: हंटरगंज में कास्ट और रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट बनवाने में छूट रहे पसीने, साल भर में भी नहीं होता काम

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola