युवक को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में मौत

25 गुम 1 में मृतक का फोटो | Prabhat Khabar Network
गुमला के फट्टी गांव में सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गुमला: गुमला में सांप डसने के बाद परिवार द्वारा झाड़ फूंक कराना एक युवक को महंगा पड़ा. झाड़ फूंक के चक्कर में युवक की मौत हो गयी. घटना गुमला सदर थाना क्षेत्र के फट्टी गांव की है. गांव के फूल चंद उरांव की मौत जहरीले सांप के काटने की वजह से शनिवार की सुबह सात बजे हो गयी. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए भाई नायका उरांव ने बताया है कि शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद सभी लोग नौ बजे तक सो गये थे.
जमीन पर सोने के क्रम में रात करीब एक बजे फूल चंद को कुछ काटने का आभास हुआ. परिजनों को जानकारी देने पर चूंहे ने काटा होगा. यह बात सोंचकर सभी बेफ्रिक रहे. किंतु समय बीतने के साथ ही उसकी स्थिति और बिगड़ती गयी. जिससे जहरीले सांप के काटने का आभास हुआ.
इसके बाद उसे गांव में ही रात में झाड़-फूंक कराने के बाद सुबह के करीब छह बजे ऑटो से शनिवार को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बताया गया कि मृतक अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को छोड़ गया है.
घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे एसआइ अरविंद कुमरा ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये शव को भेज दिया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










