हाजीपुर में गंगा नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

मृतक की फाइल फोटो
Hajipur News : वैशाली जिले के महनार थाना इलाके के नरहा रेपुरा दियारा में मछली पकड़ने के दौरान गंगा नदी में डूबे मछुआरे अशोक सहनी का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान शव को समस्तीपुर जिले के चापड़ क्षेत्र से खोज निकाला.
Hajipur News : (के. एन. सिंह) वैशाली जिले के महनार थाना इलाके के नरहा रेपुरा दियारा में मछली पकड़ने के दौरान गंगा नदी में डूबे मछुआरे अशोक सहनी का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान शव को समस्तीपुर जिले के चापड़ क्षेत्र से खोज निकाला.
मछली पकड़ते समय हुआ हादसा
अल्लीपुर हट्टा पंचायत के चकेसो वार्ड-1 निवासी 53 वर्षीय अशोक सहनी रविवार को अन्य मछुआरों के साथ गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान वह तेज धारा में बहकर डूब गए.
एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने घटना स्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर शव बरामद किया.
परिजनों में कोहराम, गांव में मातम
शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. मृतक के निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
Also Read : छपरा में भीषण गर्मी और हीट वेव से अस्पतालों में बढ़े मरीज, तापमान 40 डिग्री पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










