ePaper

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मियों को बदमाशों ने लूटा

Updated at : 01 May 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मियों को बदमाशों ने लूटा

हाजीपुर : शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर पातेपुर से चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे दो सरकारी कर्मियों को बदमाशों ने पिस्टल के बल पर रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप सोमवार की अहले सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वास्थ्य कर्मी से […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर पातेपुर से चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे दो सरकारी कर्मियों को बदमाशों ने पिस्टल के बल पर रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप सोमवार की अहले सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वास्थ्य कर्मी से पिस्टल के बल पर छह हजार रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गये.

पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या घाट निवासी सत्येंद्र कुमार सदर अस्पताल सीएस ऑफिस में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, जो पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में गये थे. सोमवार की अहले सुबह घर लौटने के क्रम में एसडीओ रोड के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
वहीं दूसरी घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक के समीप हुई, जहां बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे एक शिक्षक को रोक कर पिस्टल के बल पर उनके पास से पांच हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. पीड़ित लालबाबू औद्योगिक थाना क्षेत्र की राजपूत कॉलोनी के रहने वाले बताये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन