ePaper

तेल लेने जा रही महिला की बाइक की ठोकर से मौत

Updated at : 19 Apr 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
तेल लेने जा रही महिला की बाइक की ठोकर से मौत

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के बेरई चौक के समीप गुरुवार की शाम एक बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक चंपा देवी (60) सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव निवासी स्व. रामदयाल राय की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार चंपा देवी गुरुवार की शाम अपने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के बेरई चौक के समीप गुरुवार की शाम एक बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक चंपा देवी (60) सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव निवासी स्व. रामदयाल राय की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार चंपा देवी गुरुवार की शाम अपने घर से करू तेल लाने के लिए दुकान जा रही थी.

इसी दौरान बेरई चौक के समीप एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक की ठोकर से महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हालांकि जब तक लोग जुटते बाइक चालक फरार हो चुका था. आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया . जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने महिला को मृत बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन