सराय में स्लीपर फैक्टरी की दीवार गिरी, मजदूर बचे
Updated at : 19 Apr 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

सराय : सराय थाने के आदर्श ग्राम अकबर मलाही गांव में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल ट्रैक के समीप स्थित नटराज इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्लीपर फैक्टरी की पश्चिमी दीवार अचानक गिर पड़ी. दीवार गिरने से वहां खड़ी मजदूरों की पचास साइकिल दब गयी. हालांकि इस घटना में किसी को चोटें नहीं आयी. गनीमत यह रही कि जिस […]
विज्ञापन
सराय : सराय थाने के आदर्श ग्राम अकबर मलाही गांव में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल ट्रैक के समीप स्थित नटराज इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्लीपर फैक्टरी की पश्चिमी दीवार अचानक गिर पड़ी. दीवार गिरने से वहां खड़ी मजदूरों की पचास साइकिल दब गयी. हालांकि इस घटना में किसी को चोटें नहीं आयी.
गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह दीवार गिरी, उससे ठीक आधा घंटा पहले मजदूरों की शिफ्ट समाप्त हुई थी. घटना की सूचना पर सराय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. हादसे के बाद वहां कार्यरत कई मजदूरों ने बताया कि वे सभी यहां ठेके पर काम करते हैं. फैक्टरी में मजदूरों की सुरक्षा का भी कोई ख्याल नहीं रखा जाता है. अगर कोई मजदूर अगर आवाज उठाता है तो उसे काम से हटा दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




