12 मई को पातेपुर के मतदाता उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए करेंगे वोटिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : देश में 17 वें आम चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरा प्रशासनिक महकमा भयमुक्त माहौल में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव की तैयारी में जुट गया है. अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार की देर शाम राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन व एसपी डॉ […]
विज्ञापन
हाजीपुर : देश में 17 वें आम चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरा प्रशासनिक महकमा भयमुक्त माहौल में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव की तैयारी में जुट गया है.
अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार की देर शाम राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन व एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो उन्हें आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी. साथ ही, उन्हें सख्ती से आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा.
वहीं जिले में राजनीतिक पार्टियों पोस्टर बैनर के साथ-साथ मंत्री, विधायक की तस्वीर वाले पोस्टर बैनर भी उतारने का काम शुरू हो गया है. वहीं नक्सल प्रभावित, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान के लिए भी स्टैटिक मजिस्ट्रेट व संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.
मालूम हो कि हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है. 18 अप्रैल तक नामांकन लिये जायेंगे. 20 अप्रैल को उम्मीदवारों के नामों की स्क्रूटनी होगी तथा 22 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. 6 मई को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा व 23 मई को मतों की गिनती की जायेगी.
वोटर हेल्प लाइन से मिलेगी हर जानकारी
लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को हर प्रकार की जानकारी व उनकी शिकायतों को सुनने के लिए 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर जिले के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है या फिर जानकारी हासिल कर सकता है. अगर मतदाता जिले से बाहर है तो उसे उस जिले के एसटीडी कोड के साथ हेल्पलाइन नंबर डायल करना पड़ेगा, जहां का वह निवासी है.
फोन करने वाला हेल्पलाइन के रिप्रजेंटेटिव से दूसरे जिले में भी कॉल ट्रांसफर करने का अनुरोध कर सकता है. इस हेल्प लाइन नंबर की सबसे खास बात यह है कि 30 सेकेंड से ज्यादा लाइन व्यस्त आने पर कॉल स्वत: राज्य मुख्यालय के हेल्प लाइन को ट्रांसफर हो जायेगा.
सोशल मीडिया पर सोच समझकर करें कमेंट
चुनाव में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का गलत प्रयोग न हो इसको लेकर निर्वाचन आयोग काफी सख्त है. जिले में साइबर क्राइम यूनिट के साथ-साथ सोशल मीडिया यूनिट की टीम 24 घंटे सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करेंगे.
इसके लिए तीन आइटी एक्सपर्ट को लगाया गया है, जो विभाग की ओर से उपलब्ध कराये गये स्पेशल सॉफ्टवेयर की मदद से वैसे तत्वों की पहचान करेंगे जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.
इस बार सोशल मीडिया पर होने वाले प्रचार-प्रसार भी विशेष नजर रखी जा रही है. दिन भी सोशल मीडिया के किस प्लेटफाॅर्म पर ट्रेंड करता रहा इसकी विशेष रूप से निगरानी की जायेगी. आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी.
18 आर्म्स हुए बरामद, 15 को भेजा गया जेल
एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में सघन गश्ती और वाहन चेकिंग का निर्देश दिया है. वैसे कुख्यात और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. जिन पर चुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की आशंका जतायी जा रही है.
वहीं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध भी पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गयी है. जनवरी से अभी तक जिले में 18 अवैध आर्म्स को पुलिस ने बरामद किया है, जबकि 15 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
बिना अनुमति नहीं होगा जुलूस-रैली व बैठक
आदर्श चुनाव आचार संहिता होते ही कई तरह की बंदिशें भी लग गयी है. राजनीतिक पार्टियों व नेताओं को अब तामझाम करने से पहले कई बार सोचना होगा, नहीं तो सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पर सख्ती के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है. राजनीतिक पार्टियां अब बिना अनुमति के बैठक, रैली, जुलूस व सभा का आयोजन नहीं कर सकते हैं. ऐसा करने पर उन पर आदर्श चुनाव आचार संहिता की गाज गिर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




