हाजीपुर में मुहर्रम से पहले पुलिस एक्शन मोड में, टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान

Published by : Vivek Pandey Updated At : 10 Jun 2026 11:54 AM

विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मुहर्रम से पहले वैशाली पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा और विशेष गश्त के निर्देश जारी किए.

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वैशाली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए.

टॉप-10 अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सभी थाना प्रभारियों को थाना एवं जिला स्तर पर चिन्हित टॉप-10 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित वारंट, समन और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया.

मुहर्रम को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर

बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित कर आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया.

वाहन चोरों और झपट्टामार गिरोहों के खिलाफ अभियान

पुलिस अधीक्षक ने वाहन चोरी, झपटमारी और अन्य संगठित अपराधों में शामिल गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. डायल-112 और अन्य गश्ती वाहनों के माध्यम से नियमित पेट्रोलिंग तथा किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

अवैध खनन और शराब माफियाओं पर भी होगी सख्ती

बैठक में अवैध खनन और मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. इसके अलावा प्रत्येक रविवार को सभी थानों में गुंडा परेड, चौकीदार परेड और स्वच्छता अभियान चलाने की भी हिदायत दी गई.

कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन