वज्रपात से एक ही परिवार के आठ लोग झुलसे
Updated at : 21 Jun 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में भर्ती, एक की हालत चिंताजनक बिदुपुर : अचानक आये आंधी-पानी से बिदुपुर में ठनका गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गये. इन्हें लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत के वार्ड सं 09 में एक घर […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भर्ती, एक की हालत चिंताजनक
बिदुपुर : अचानक आये आंधी-पानी से बिदुपुर में ठनका गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गये. इन्हें लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत के वार्ड सं 09 में एक घर पर ठनका गिरने से बुधवार की शाम चार महिला सहित कुल आठ व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गये. जख्मी सभी व्यक्तियों को परिजनों ने हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर भागे, जहां सभी के इलाज किये जा रहे हैं. इस घटना से पूरे टोले में अफरातफरी मच गयी
इस संबंध में पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ काली राय ने बताया कि जख्मी सरिता देवी पति उपेंद्र राय की हालत काफी चिंताजनक है और इन्हीं के घर पर तेज बारिश में ठनका गिर गया. इससे इन्हीं के परिवार की मीना देवी, बसंती देवी, बबीता देवी, विकास कुमार, गौड़ी कुमारी, राखी कुमारी एवं नीरज कुमार गंभीर रूप से झुलस गये. जख्मी सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि ठनका गिरने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है. जख्मी सभी लोग खतरे से बाहर बताये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




