हाजीपुर में भीषण गर्मी के चलते 27 जून तक कक्षा 5 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
Hajipur School Closed: हाजीपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम वर्षा सिंह ने 27 जून तक कक्षा 5 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का आदेश दिया है. कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे तक होगी.
Hajipur School Closed: (कैफ अहमद) वैशाली जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के आदेश पर 22 जून से 27 जून 2026 तक जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं. इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 27 जून तक बंद रहेंगे.
कक्षा 6 से 12 तक सुबह 10:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे, लेकिन सभी शैक्षणिक गतिविधियां केवल सुबह 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी. इसके बाद किसी भी विद्यालय में कक्षाएं नहीं चलेंगी.
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश
जिला दंडाधिकारी वर्षा सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है. जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

अभिभावकों से बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा उन्हें अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर न निकलने दें. यह आदेश 22 जून से प्रभावी होकर 27 जून 2026 तक लागू रहेगा.
इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










