बिहार के बड़े शहरों में हर दिन का सफर होगा आसान, परिवहन निगम चलाएगी सिटी बसें, इन जिलों से होगी शुरुआत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2023 2:44 AM

विज्ञापन

नगर सेवा बस की शुरुआत होने से ऑफिस, कॉलेज व स्कूल जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. वर्तमान में नगर सेवा नहीं रहने से पटना को छोड़ राज्य के बाकी सभी जिलों के बड़े शहरों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

बिहार के बड़े शहरों में अब लोगों को प्रतिदिन आवागमन करने में सुविधा होगी. इसके लिए परिवहन निगम द्वारा सिटी बस चलाने की तैयारी की जा रही है. परिवहन विभाग की बैठक में इस मामले में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है कि नवंबर से सभी जिलों में सिटी बस का परिचालन शुरू किया जाये, ताकि उन इलाकों के लोगों को भी कम दूरी तय करने के लिए बस सेवा मिल सके. विभाग ने सभी जिलों से प्रस्ताव मांगा है कि कहां- कहां बस सेवा की शुरुआत की जाये. जिलों द्वारा जवाब मिलने के बाद आगे का कार्य किया जाएगा.

हर दिन सफर करने वालों को होगा लाभ

सभी जिलों में नगर सेवा बस की शुरुआत होने से ऑफिस, कॉलेज व स्कूल जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. वर्तमान में नगर सेवा नहीं रहने से पटना को छोड़ राज्य के बाकी सभी जिलों के बड़े शहरों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों को ऑटो का इंतजार करना पड़ता है और उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होता है. इस कारण से लोग परेशान होते हैं. लेकिन नवंबर के बाद संभवतः उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी.

इन जिलों से होगी शुरुआत

परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश की राजधानी पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, भोजपुर, सारण व बेगूसराय से इस बस सेवा को शुरु करने का निर्णय लिया गया है. यहां परिचालन शुरू होने के बाद दूसरे शहरों में भी सिटी बसों का परिचालन होगा.

Also Read: बिहार में ठनके की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, जानिए कैसे करें बचाव

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन