आरा के कई इलाकों में शनिवार को दो घंटे बिजली रहेगी बाधित, जानिए कौन-कौन से प्रमुख क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

Arrah News: आरा शहरी फीडर संख्या-3 में मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई के कारण शनिवार सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. संकट मोचन नगर, चंदवा, रामनगर, कश्यप नगर, लक्ष्मी नगर, न्यू पुलिस लाइन समेत कई इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे. कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) विद्युत विभाग द्वारा आरा शहरी फीडर संख्या-3 के मेन लाइन का मेंटेनेंस कार्य और तारों से सट रहे पेड़ों की डालियों की छंटाई को लेकर शनिवार, 13 जून को दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जापानी पीएसएस से निर्गत आरा शहरी फीडर संख्या-3 की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बाधित रहेगी. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाले प्रमुख क्षेत्रों में संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, चंदवा गांव, हाउसिंग कॉलोनी, रामनगर, कश्यप नगर, लक्ष्मी नगर, चंदवा सूर्य मंदिर, रामगुलाम आईटीआई, विंध्यवासिनी नगर, न्यू पुलिस लाइन तथा आसपास के इलाके शामिल हैं.

विभाग ने की सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभागीय कार्य में सहयोग करें. विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read: फुलवारी में टेंपो स्टैंड का अभाव बना बड़ी समस्या, रोजाना झगड़े, मारपीट और जाम से जूझ रहे ऑटो चालक व आम लोग

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन