कोसी नदी का फिर से बढ़ने लगा जलस्तर

शुक्रवार की शाम छह बजे कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार नदी का जलस्तर 1,87,460 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया है
वीरपुर. नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश से एक बार फिर कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार की शाम छह बजे कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार नदी का जलस्तर 1,87,460 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया है. वहीं जल अधिग्रहण बराहक्षेत्र के जलस्तर में अब कमी हो रही है. शाम छह बजे बराह क्षेत्र में नदी का जलस्तर 1,47,175 क्यूसेक घटते क्रम में दर्ज किया गया है. कोसी बराज के 26 फाटकों को खोला गया है. इधर सिंचाई के लिए पूर्वी कोसी मुख्य नहर में 5500 क्यूसेक और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में भी 5500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही जल अधिग्रहण बराह क्षेत्र के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ तब नदी का जलस्तर 1,35,530 क्यूसेक घटते क्रम में था. बराह क्षेत्र का जलस्तर 1,03,250 क्यूसेक बढ़ते क्रम में था. चीफ इंजीनियर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार नदी के दोनों ही तटबंध के सभी स्टर्ड और स्पर अपने सभी अवयवों के साथ सुरक्षित बताये जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




