प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 11 Jun 2026 5:53 PM
गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट, एचआईवी तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया तथा उन्हें दवा के साथ उचित सलाह भी प्रदान किया गया.
सुपौल आयुष्मान आरोग्य मंदिर, करिहो में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसके तहत सभी गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट, एचआईवी तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया तथा उन्हें दवा के साथ उचित सलाह भी प्रदान किया गया. इस मौके पर भ्रमण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार बच्चन पहुंचे. जिन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. करिहो में लगाया जाता है जांच शिविर सभी गर्भवती माता को बताया गया कि महीने के प्रत्येक 9 ,15 और 21 तारीख को को आयुष्मान आरोग्य मंदिर करिहो में जांच शिविर लगाया जाता है. करिहो में पदस्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नूतन कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है. यह कार्यक्रम 10 वर्ष पूर्व 09 जून 2006 को शुरू हुआ था. इतने कालखंड में हजारों की संख्या में मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर को काम किया गया. इस मौके पर एएनएम गीता कुमारी, सोनी कुमारी और श्वेता कुमारी सहित गर्भवती माता उपस्थित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










