छातापुर में पंचायत विकास दिवस पर ग्रामसभा आयोजित, बीडीओ बोले- जल्द शुरू होगा पंचायत परिसीमन कार्य

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में जानकारी देते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में जानकारी देते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

छातापुर में पंचायत विकास दिवस के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) पर विचार-विमर्श हुआ। बीडीओ ने पात्र परिवारों के लिए राशन कार्ड बनवाने और पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल). मुख्यालय पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया. मुखिया बीवी साजदा खातुन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, उपमुखिया संजीव सहनी, वार्ड सदस्य, पंचायत कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

योग्य परिवारों का राशन कार्ड बनवाने में सहयोग की अपील

बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने सभी वार्ड सदस्यों से पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनवाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

जीपीडीपी से होगा पंचायत का समग्र विकास

बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत का सतत, समग्र और समावेशी विकास ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के माध्यम से ही संभव है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत की विकास योजना तैयार की जा रही है, जिसमें सभी आवश्यक विकास कार्यों को शामिल किया जायेगा.

जल्द शुरू होगा पंचायत परिसीमन

बैठक में बीडीओ ने बताया कि पंचायत परिसीमन का कार्य जल्द शुरू होने वाला है. आबादी के आधार पर छातापुर पंचायत को दो पंचायतों में विभाजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पंचायतों का पुनर्गठन राजस्व ग्राम के आधार पर किया जायेगा.

पंचायत भवन में मिलेंगी सभी जरूरी सेवाएं

मुखिया बीवी साजदा खातुन ने बताया कि अब जाति, आवासीय, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ नए राशन कार्ड की प्रक्रिया के लिए लोगों को कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी. पंचायत भवन में प्रत्येक कार्यदिवस पर ये सभी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार की सुविधा भी पंचायत भवन में उपलब्ध कराई जा रही है. इन कार्यों के लिए कार्यपालक सहायक सुधीर कुमार नियमित रूप से मौजूद रहेंगे.

आवास योजना को लेकर वार्ड सदस्यों ने बताईं समस्याएं

बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी कई समस्याएं उठाईं. इस पर आवास सहायक अनिल कुमार ने बताया कि आवास सर्वे सूची की एआई आधारित जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद अंतिम सूची ग्रामसभा की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की जाएगी. वहीं वार्ड सदस्यों ने भूमि विवाद, मजदूरी भुगतान में देरी तथा अन्य कारणों से कई आवासों का निर्माण अधूरा रहने की जानकारी भी दी.बैठक में पंचायत सचिव सीताराम झा, स्वच्छता पर्यवेक्षक तमीजउद्दीन, कार्यपालक सहायक सुधीर कुमार, वार्ड सदस्य जियाउल हक, रामधारी राम, जयकुमार राम, मुरली मेहता, मो. समीद, पूर्व सरपंच ललिता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.

और पढ़ें: पहली किश्त लेने के बाद भी घर नहीं बनाने वाले 256 लाभुकों पर होगी कार्रवाई, बीडीओ ने जारी की अंतिम चेतावनी


विज्ञापन
संजय कुमार पप्पू

लेखक के बारे में

By संजय कुमार पप्पू

संजय कुमार पप्पू प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. छातापुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन