पहली किश्त लेने के बाद भी घर नहीं बनाने वाले 256 लाभुकों पर होगी कार्रवाई, बीडीओ ने जारी की अंतिम चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

आवास कार्यालय में प्रगति की समीक्षा करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रथम किश्त की राशि मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू न करने वाले 256 लाभुकों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

PM Awas Yojana: छातापुर (सुपौल). प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूरा कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने मॉर्निंग फॉलोअप बैठक के दौरान आवास पर्यवेक्षकों और आवास सहायकों को निर्देश दिया कि प्रथम किश्त प्राप्त कर चुके सभी लाभुकों से हर हाल में निर्माण कार्य शुरू कराया जाए. लापरवाही बरतने वाले 256 लाभुकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

256 लाभुकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

बीडीओ ने बताया कि प्रथम किश्त की राशि मिलने के बाद भी 256 लाभुकों ने आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. कई बार समझाने और मॉर्निंग फॉलोअप के दौरान निर्देश देने के बावजूद प्रगति नहीं होने पर अब उनके विरुद्ध निलामपत्र वाद अथवा एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

73 प्रतिशत लाभुकों ने पूरा किया निर्माण

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 5,516 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से आच्छादित करते हुए प्रथम किश्त की राशि उनके खातों में भेजी गई थी. इनमें से 4,013 लाभुक यानी लगभग 73 प्रतिशत ने अपने आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है.

429 लाभुकों को मिलेगी तीसरी किश्त

बीडीओ ने बताया कि 429 लाभुकों को तीसरी किश्त की राशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है. राशि जारी होने के बाद इन लाभुकों के आवास निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा कराया जायेगा.

अधूरे आवासों को जल्द पूरा कराने का निर्देश

PM Awas Yojana: बैठक में आवास सहायकों को निर्देश दिया गया कि जिन लाभुकों का आवास निर्माण विभिन्न चरणों में लंबित है, उनसे प्रतिदिन संपर्क कर कार्य में तेजी लाई जाए. साथ ही जिन लाभुकों का भुगतान लंबित है, उनके मामलों का भी समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी स्वीकृत आवास जल्द पूर्ण हो सकें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन