रासायनिक खाद के प्रयोग से घटती है खेतों की उर्वरा शक्ति
Author Rajeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन
बर्मी कंपोस्ट खाद अपने खेतों में डालने को लेकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि किसानों को ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती करना चाहिए.
विज्ञापन
सरायगढ़
प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत भवन और लौकहा पंचायत बैसा गांव के पैक्स गोदाम परिसर में गुरुवार को शारदीय खरीफ महाअभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंचायत भवन सरायगढ़ कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम में कृषि समन्वयक अनुज कुमार, एटीएम विद्या सुमन, किसान सलाहकार अरविंद कुमार ने किसानों को मिट्टी बचाओ अभियान के तहत अपने-अपने खेतों में केमिकल खाद का कम प्रयोग करने की बात कही.लोगों को किया जागरूक
उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद प्रयोग करने से खेतों की उर्वरा शक्ति घट रही है. जिससे उपज भी कम हो रहा है. उन्होंने बर्मी कंपोस्ट खाद अपने खेतों में डालने को लेकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि किसानों को ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती करना चाहिए. किसान को अपने खेतों में मूंग और ढैचा का फसल को सड़ा देने की नसीहत दी. जिससे खेतों में खाद की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे उपज भी अधिक बढ़ेगी. इस मौके पर पूर्व मुखिया जगदेव पंडित, किसान सलाहकार अरविंद कुमार, विजेंद्र गुप्ता, श्याम कुमार भारती, रामेश्वर मंडल, सीताराम मंडल, लक्ष्मण यादव, राजेश कुमार, मुंशी सरदार, सीताराम मंडल, विनोद राम, जीवछ राम, देवकांत राम सहित अन्य किसान मौजूद थे.वहीं लौकहा पंचायत में वैसा गांव में पैक्स गोदाम परिसर में शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कृषि कोऑर्डिनेटर विवेकानंद कुमार, एटीएम भगवत प्रसाद यादव किसान सलाहकार चंदन सिंह ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत अपने-अपने खेतों में केमिकल खाद का प्रयोग नहीं करने को लेकर जागरूक किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन