मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण आठ विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

निदेशक विश्वनाथ यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई है

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के लालगंज पंचायत स्थित आवासीय ज्ञान गंगा विद्या मंदिर सह जगदीश पब्लिक स्कूल, बगेवा में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक विश्वनाथ यादव एवं प्राचार्य राजदेव यादव ने संयुक्त रूप से कुल आठ मेधावी छात्र-छात्राओं अंजीरा कुमारी, कविता कुमारी, अंजली कुमारी, तनिश कुमार, करीना कुमारी, रोशन कुमार, अंशु कुमारी एवं नीरज कुमार को माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. निदेशक विश्वनाथ यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई है. समारोह में विद्यालय के शिक्षक गौरव राज, सुशील कुमार, छोटू कुमार, विजय कुमार चौधरी, अरुण कुमार, सरिता कुमारी एवं पिंकी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीं अभिभावकों में बिंदेश्वरी यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, जगदीश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन