वीरपुर गोलीकांड: विधायक के आश्वासन पर शव का किया गया अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

विधायक ने परिजनों से शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का कारण पूछा. इस पर परिजनों ने कहा कि जिस तरह उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है. उसी तरह आरोपी का भी एनकाउंटर किया जाए.

विज्ञापन

हत्या के बाद बढ़ा तनाव, विधायक ने परिजनों को समझाकर कराया अंतिम संस्कार के लिए तैयार

वीरपुर.नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 स्थित बॉर्डर रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 32 वर्षीय युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया था, लेकिन परिजन और ग्रामीण आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर रहे थे.

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बनैलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 03 स्थित मुंशी पिपराही गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. विधायक ने परिजनों से शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का कारण पूछा. परिजनों ने कहा कि जिस तरह उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गयी है, उसी तरह आरोपी का भी एनकाउंटर किया जाए.

कानून पर भरोसा रखने की दी सलाह

विधायक ने स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार को धैर्य रखने तथा कानून पर भरोसा करने की सलाह दी. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन और ग्रामीण शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गये.

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा : विधायक

इस दौरान विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. उन्होंने बताया कि मामला सीमावर्ती क्षेत्र का है और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. एसएसबी के जवान भी जांच और कार्रवाई में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.विधायक ने कहा, “जो भी अपराधी इस घटना में शामिल होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सुशासन की सरकार में अपराधियों को जेल जाना ही पड़ेगा. स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को सजा दिलायी जाएगी. “

सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्त

विधायक ने कहा कि एसएसबी के साथ बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ायी जाएगी. साथ ही नशे के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया जाएगा. मौके पर वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास, जैनेंद्र कुमार झा, शिवम चौबे, सीपी पासवान, भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, बलुआ थानाध्यक्ष राजू कुमार, रतनपुर थानाध्यक्ष सहित एसएसबी के कई अधिकारी मौजूद थे. वहीं विधायक के साथ सुपौल मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, अनिल सिंह, मनीष सिंह, गणेश यादव, देव नारायण पासवान, देवनारायण मेहता, अप्पू सिंह, जीवछ सिंह, अभय जैन, विनोद मेहता, अनिल खेड़वार, रिक्कू सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन