वीरपुर में गणेश प्रतिमाओं का नगर भ्रमण के बाद विसर्जन, झांकी देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीरपुर में 5 दिवसीय गणेश पूजा का समापन ढोल-नगाड़ों और झांकियों के साथ हहिया धार में विसर्जन के साथ हुआ. भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, और अघोरी नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा. यह पूजा लगातार 20वें साल आयोजित हुई.

विज्ञापन

वीरपुर : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ब्रह्मशंकरी स्थान में 16 सितंबर से आयोजित पांच दिवसीय गणेश पूजा का रविवार देर शाम समापन हो गया. पूजा के समापन के बाद गणेश प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़े और सुसज्जित झांकियों के साथ नगर भ्रमण कराया गया. इसके बाद हहिया धार में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

विसर्जन कार्यक्रम के लिए पहले से प्रशासनिक स्वीकृति ली गयी थी. शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवा और श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने 'गणपति बप्पा मोरया' समेत कई जयकारे लगाये, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. युवा और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आये.

फोटो कैप्शन - विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा और झांकी में शामिल लोग    | Prabhat Khabar Network
विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा और झांकी में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

अघोड़ी नृत्य देखने चौराहों पर जुटी भीड़

गणेश विसर्जन के दौरान निकाली गयी भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही. झांकी में प्रस्तुत अघोड़ी नृत्य देखने के लिए गोल चौक समेत शहर के विभिन्न चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

फोटो कैप्शन - विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा और झांकी में शामिल लोग    | Prabhat Khabar Network
विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा और झांकी में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

निर्धारित रूट से निकली विसर्जन शोभायात्रा

विसर्जन शोभायात्रा को निर्धारित रूट से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती की गयी थी. वीरपुर सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष संजय दास के साथ बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान यात्रा में शामिल रहे.

शोभायात्रा पूजा स्थल से निकलकर गोल चौक, अस्पताल मोड़ होते हुए आईबी मोड़ पहुंची. यहां से हाई स्कूल और कैलुशिकी भवन के रास्ते दोबारा गोल चौक पहुंची. इसके बाद मेन रोड से होते हुए शोभायात्रा हहिया धार पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाये और प्रतिमाओं का विसर्जन किया.

लगातार 20वें साल आयोजित हुई गणेश पूजा

युवा गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुमार 'भोला' ने बताया कि भक्तिभाव और शांतिपूर्ण माहौल में लगातार 20वें साल गणेश पूजा का आयोजन संपन्न हुआ. पांच दिनों तक पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा. प्रतिदिन पूजा और संध्या आरती के साथ जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

उन्होंने कहा कि अनुमंडल प्रशासन की पहल पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी से पूजा और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में काफी सहयोग मिला.

फोटो कैप्शन - विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा और झांकी में शामिल लोग    | Prabhat Khabar Network
विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा और झांकी में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन