जमीन मापी के क्रम में दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक पक्ष के दो लोग जख्मी
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मारपीट होने की बात बतायी जा रही है. इसमें एक पक्ष के दो लोग जख्मी हुए हैं. जख्मी का प्राथमिक इलाज सीएचसी छातापुर में किया गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.
– दोनों पक्ष से चार लोग पुलिस हिरासत मेंछातापुर थाना क्षेत्र के सोहटा पंचायत वार्ड संख्या छह में सोमवार को भूमि मापी के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान शस्त्र व अस्त्र का खुलेआम प्रदर्शन हुआ और लाठी डंडे बरसाये गये. दोनों ही पक्ष की ओर से तीर चले और दो दर्जन से अधिक राउंड हवाई फायरिंग की बातें भी सामने आ रही है. वहीं एक स्कॉर्पियो को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मारपीट होने की बात बतायी जा रही है. इसमें एक पक्ष के दो लोग जख्मी हुए हैं. जख्मी का प्राथमिक इलाज सीएचसी छातापुर में किया गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके से दोनों ही पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है.
एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद
मौके से एक जिंदा कारतूस व एक खोखा की बरामदगी की गई है. जबकि स्थल से एक क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और तीन बाइक को जप्त कर थाना लाया गया. घटना की सूचना के बाद त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार एसडीपीओ विभाष कुमार सहित कई थाना की पुलिस छातापुर थाना पहुंची. घटनाक्रम से अवगत होने के बाद अधिकारी द्वय के द्वारा थानाध्यक्ष को मामले में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. हालांकि अधिकारी द्वय और थानों की पुलिस घटना स्थल पर नहीं गई. सीओ राकेश कुमार की मानें तो डीसीएलआर के आदेश पर मापी के लिए आज की तिथि मुकर्रर थी. आदेश के आलोक में अंचल अमीन करण पासवान, संजय सरदार भूमि की मापी करने गये थे. मापी स्थल पर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो जाने के कारण बिना मापी किये ही अंचल अमीन वापस लौट गये. जानकारी अनुसार संजय मेहता और जयकुमार सरदार करीब 21 बीघा जमीन पर अपनी अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं. मेहता पक्ष का कहना है कि 1934 से वे सभी फरिकैन जोत आबाद कर रहे हैं. जमीन का रसीद भी कट रहा है. जबकि सरदार पक्ष के लोग न्यायालय से उनके पक्ष में निर्णय आने का दावा कर रहे हैं. लिहाजा डीसीएलआर ने उनकी जमीन की मापी का आदेश दिया. बताया जाता है कि संजय सरदार व जयकुमार सरदार ने राजेश्वरी थानाक्षेत्र के राजेश्वरी निवासी पवन झा को दो एकड़ जमीन लिख दिया था. बेचे गये उसी जमीन के मापी के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित की गई थी. मापी की बात से मेहता पक्ष के लोग काफी नाराज हो गये थे. नतीजा हुआ कि दोनों ही पक्ष के लोगों ने काफी संख्या में अपराधिक तत्वों को बुला रखा था. अधिकांश अपराधी अस्त्र व शस्त्र से लैश होकर आये थे. फलाफल मापी शुरू होते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये.कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि भूमि मापी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. स्थल से पवन झा सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया. एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है. वहीं तीन बाइक व एक क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो जप्त कर थाना लाया गया है. बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चारों व्यक्ति को जेल भेजा जा रहा है. कानून व्यवस्था को बिगाड़ेने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










