चोरी का खुलासा: जमीन में गाड़े गए 02 लाख के सोने के जेवर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Edited by RAJEEV KUMAR JHA
Updated:
विज्ञापन
बरामद आभूषणों को विधिवत जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
कटैया-निर्मली
पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 8 में 30 मई को हुई भीषण चोरी की घटना का पिपरा पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया. इस दौरान पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार भी मौजूद रहे. डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि चोरी कांड संख्या 185/26 में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड संख्या 2 निवासी सिद्धू कुमार के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर के आंगन में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए.जमीन के नीचे छिपा था चोरी का खजाना
पुलिस ने बरामदगी के दौरान 7 पीस सोने की बाली और 2 पीस सोने की अंगूठी जब्त की. बरामद सोने का कुल वजन 23.77 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है. बरामद आभूषणों को विधिवत जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.पुलिस कार्रवाई से लोगों में बढ़ा भरोसा
पथरा में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी से लोगों ने राहत की सांस ली है. क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है. पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय कायम होगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










