पांच लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त शराब को भीमनगर थाना को सुपुर्द किया गया

विज्ञापन

– तीन बाइक जब्त वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन वीरपुर के कटैया बीओपी और नियोर बीओपी के जवानों ने तस्करी के 494.4 लीटर शराब बरामद कर तीन बाइक को जब्त किया है. मौके से तस्कर भागने में सफल रहे. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वी बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा क्षेत्र में तस्करी होने की संभावना है. प्राप्त सूचना के आधार पर कटैया बीओपी एवं बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एक विशेष नाका पार्टी का गठन कर बॉर्डर पिलर संख्या 207/9 के समीप घात लगाकर निगरानी की गई. कुछ समय पश्चात संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पार्टी ने पीछा किया गया. लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. घटना स्थल की तलाशी लेने पर एक बोरी में रखा 108 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त शराब को भीमनगर थाना को सुपुर्द किया गया. इसी क्रम में नियोर बीओपी क्षेत्र अंतर्गत विशेष पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान 386.4 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन बाइक जब्त की गई. जब्त शराब एवं बाइक को मधुबनी जिले के आंधरामठ थाना को सुपुर्द किया गया. इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य आरक्षी मिथुन कुमार तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य जवानों ने शामिल थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन