वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी

छातापुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपट्टी नहर सड़क पर डहरिया पुल के समीप सोमवार को हुई घटना.
छातापुर. छातापुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपट्टी नहर सड़क पर डहरिया पुल के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला. रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर जख्मी युवक पर पड़ी और उपचार के लिए उसे उठाकर सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. जख्मी युवक छातापुर थाना क्षेत्र के सोहटा निवासी 30 वर्षीय अंकित कुमार कुलानंद सरदार का पुत्र बताया जा रहा है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को बेहतर उपचार के लिए बाहर ले जाया गया है. अज्ञात वाहन ज्ञात नहीं हो पाया है. मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




