सुपौल में तीन वर्षीय बच्ची की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी पिता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सुपौल में तीन वर्षीय बच्ची की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में बच्ची का आरोपी पिता

Supaul news: जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति छोटी बच्ची के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा था. वीडियो की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई. जांच में वायरल वीडियो राघोपुर प्रखंड के सतकोदरिया वार्ड संख्या-05 का पाया गया.

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया, बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर मां के साथ भेजा गया वास गृह

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट:

Supaul news: राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत सतकोदरिया वार्ड संख्या-05 में तीन वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति छोटी बच्ची के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा था. वीडियो की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई. जांच में वायरल वीडियो राघोपुर प्रखंड के सतकोदरिया वार्ड संख्या-05 का पाया गया.

इसके बाद राघोपुर अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी मां के साथ राघोपुर थाना पहुंचाया.

जांच के दौरान मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान नूर मोहम्मद के रूप में हुई, जो बच्ची का पिता बताया गया है. चाइल्ड हेल्पलाइन सुपौल की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा-75 समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने राघोपुर थाना कांड संख्या 192/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासनिक टीम ने अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक अभिनंदन कुमार, सुपरवाइजर बसंत कुमार समेत कई अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं बच्ची और उसकी मां को सुरक्षा एवं देखभाल के लिए सुपौल स्थित अल्फा वास गृह भेजा जा रहा है.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची की पिटाई करने की बात स्वीकार की है. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन