सुपौल के सिमराही मीट मार्केट में दो पक्षों में झड़प, 7 घायल

Updated:
विज्ञापन
सुपौल के सिमराही मीट मार्केट में दो पक्षों में झड़प, 7 घायल

घटना के बाद अस्पताल में इलाजरत जख्मी

Supaul news: जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम मीट मार्केट में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए एनएच-27 के आसपास तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

विज्ञापन

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट:

Supaul news: राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित एनएच-27 किनारे मीट मार्केट में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आई है. झड़प में सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम मीट मार्केट में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए एनएच-27 के आसपास तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत गुरुवार रात बकरीद को लेकर सिनेमा हॉल में हुई कहासुनी से हुई थी. उसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया. हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

घायलों की पहचान सिमराही नगर पंचायत वार्ड संख्या-9 धर्मपट्टी निवासी 17 वर्षीय मो. इजराइल, 35 वर्षीय मो. हसना, 55 वर्षीय मो. सतार, 50 वर्षीय बसीनम खातून, 35 वर्षीय जलाल उद्दीन, 28 वर्षीय मो. आजाद और 18 वर्षीय मो. अली के रूप में हुई है.

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल झा ने बताया कि सात लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे. इनमें मो. हसना की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन