सुपौल में भूसा घर से 11.29 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

भपटियाही थाना
Supaul news:पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के निर्देश पर की गई कार्रवाई के संबंध में भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द वार्ड संख्या-3 निवासी मुकेश कुमार राम अपने घर में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखे हुए है. सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई.
भपटियाही थाना पुलिस की कार्रवाई, प्लास्टिक के दो बोरों में छिपाकर रखा गया था मादक पदार्थ
सरायगढ़ (सुपौल) से बलराम प्रसाद सिंह की रिपोर्ट:
Supaul news: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भपटियाही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4.51 लाख रुपये आंकी गई है.
पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के निर्देश पर की गई कार्रवाई के संबंध में भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द वार्ड संख्या-3 निवासी मुकेश कुमार राम अपने घर में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखे हुए है. सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई.
पुलिस टीम ने मुकेश कुमार राम के घर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान घर परिसर में बने भूसा घर की जांच की गई, जहां दो प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ. वजन करने पर इसकी मात्रा 11 किलोग्राम 290 ग्राम पाई गई.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मुकेश कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस गांजा के स्रोत और इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. मामले की गहन जांच की जा रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










