निषेधाज्ञा का पालन नहीं इंटर परीक्षा. प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की ली गयी तलाशी

सुपौल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जिले भर के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. बुधवार को पहली पाली में आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही थी. वहीं जिले के तमाम आलाधिकारी […]
सुपौल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जिले भर के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. बुधवार को पहली पाली में आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही थी.
वहीं जिले के तमाम आलाधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते दिखे. केंद्र के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. लेकिन अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि तक लागू निषेधाज्ञा का अनुपालन नहीं हो रहा था. वहीं समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों पर मीडिया के प्रवेश पर लगाये गये प्रतिबंध के कारण परीक्षा केंद्र के अंदर की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पा रही थी. परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों का मुख्य द्वार पर प्रवेश करते समय तलाशी लेने की जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










