SUPAUL : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Published by :AMIT KUMAR SINH
Updated at :12 May 2026 11:45 AM
विज्ञापन
SUPAUL : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा के पास एनएच-106 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट :

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा के पास एनएच-106 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई. घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया. मृतक की पहचान विशनपुर निवासी भूपेंद्र साह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन काफी तेज रफ्तार में था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद कुछ देर तक एनएच 106 पर लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल गमगीन बना रहा.मृतक के चाचा ने बताया कि भूपेंद्र साह सिंहेश्वर से पिपरा लौट रहा था या किसी अन्य जगह गया था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य एक भोज कार्यक्रम में शामिल थे, तभी अचानक हादसे की सूचना मिली. खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है. पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने NH-106 पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन