SUPAUL : अंचल कार्यालय में एक भी कर्मी न रहने से बीडीओ नाराज
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने मंगलवार को अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पू की रिपोर्ट :
बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने मंगलवार को अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. बीडीओ के निरीक्षण में अंचल कार्यालय से सभी कर्मी गायब मिले. कार्यालय में एक भी कर्मी की मौजूदगी नहीं रहने से बीडीओ बेहद नाराज दिख रहे थे. उन्होंने नजारत में बैठे नाजिर बिनोद कुमार को बुलाकर कर्मियों की गैरमौजूदगी पर आपत्ति जतायी. बीडीओ ने बताया कि कई फरियादी उनके वेश्म में जाकर अंचल कार्यालय में एक भी कर्मी के बैठे नहीं रहने की शिकायत कर रहे थे. 11.50 एएम में जाकर देखा तो शिकायत सही पायी गयी. कार्यालय में खाली पडी कुर्सी का उन्होंने फोटो बना लिया है. बताया कि कार्यालय में भू-अभिलेख सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व फाइल पड़ी रहते हैं, जिसे सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी कार्यालय कर्मियों की है. निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद दो कर्मी भागे भागे कार्यालय में पहुंचे. बीडीओ ने कर्मियों को हिदायत देते हुए उन्हें कार्यालय में मौजूद रहकर फरियादियों की समस्या सुनने और उस आलोक में अग्रेतर कार्यवाही करने का निर्देश दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










