औरंगाबाद में शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ

Updated:
विज्ञापन
Shri Shiv Panchatan Pran Pratishtha

शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की तस्वीर

जिले के कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा पंचायत अंतर्गत ढोंगरा गांव में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजित कुमार) जिले के कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा पंचायत अंतर्गत ढोंगरा गांव में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. महायज्ञ को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी थी. महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जबकि युवाओं की टोली जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना रही थी.

बटाने नदी से भरा गया जल

शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंबा स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने बटाने नदी से जलभरी कर कलश में पवित्र जल लिया और पुनः यज्ञशाला पहुंचे. यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा.

भव्य यज्ञशाला बनी आकर्षण का केंद्र

महायज्ञ को लेकर गांव में आकर्षक यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है, जिसे रंग-बिरंगी सजावट और विद्युत झालरों से सजाया गया है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है. आयोजन समिति के सदस्य सुबह से लेकर देर शाम तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार इतने बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन हो रहा है, जिससे लोगों में काफी उत्साह है.

वैदिक परंपरा के अनुसार होंगे धार्मिक अनुष्ठान

आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव सुनील कुमार मिश्रा, उप सचिव मनीष पाठक, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह एवं समन्वयक रंजीत सिंह ने बताया कि काशी के विद्वान यज्ञाचार्य श्री श्री मथुरा प्रसाद शुक्ला जी महाराज के सान्निध्य में पंचदिवसीय महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 13 मई को अरणि मंथन के माध्यम से वैदिक रीति से यज्ञाग्नि प्रकट की जाएगी .वहीं 14 मई को भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी. 16 मई को विशाल भंडारा एवं पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा.

कथा, रामलीला और रासलीला से सजेगी धार्मिक संध्या

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. काशी के कथावाचक श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी जी महाराज द्वारा शिव महापुराण आधारित कथा का वाचन किया जाएगा. इसके अलावा भजन संध्या, रामलीला एवं रासलीला का भी आयोजन होगा. समिति के सदस्यों ने बताया कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ग्रामीणों का कहना है कि यह महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने का भी माध्यम बन रहा है.पूरे गांव में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.

Also Read: इंतजार खत्म, इस दिन सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, यहां से सीधे देखें परिणाम

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन